Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

राफा में हमले को लेकर फ्रांस में इज़रायली दूतावास के पास 10,000 लोगों ने किया प्रदर्शन

short by श्वेता भारती / on Tuesday, 28 May, 2024
इज़रायल द्वारा गाज़ा के राफा में किए गए हवाई हमले में 45 लोगों की मौत के विरोध में पेरिस (फ्रांस) में इज़रायली दूतावास के पास करीब 10,000 लोगों ने प्रदर्शन किया है। प्रदर्शनकारियों ने 'हम सभी गाज़ा के बच्चे हैं' और 'गाज़ा को आज़ाद करो' जैसे नारे लगाए। दुनियाभर के नेताओं ने राफा पर हमले की निंदा की है।