कई नेपाली गीतों को अपनी आवाज़ से सजा चुकीं लता मंगेशकर के निधन से दुखी हूं: विद्या देवी
नेपाल की राष्ट्रपति विद्या देवी भंडारी ने भारत रत्न गायिका लता मंगेशकर के निधन पर शोक व्यक्त किया है। विद्या ने ट्वीट किया, "कई नेपाली गीतों को अपनी सुरीली आवाज़ से सजा चुकीं...प्रसिद्ध भारतीय गायिका लता मंगेशकर के निधन की खबर से दुखी हूं।" उन्होंने आगे लिखा, "असाधारण प्रतिभा की धनी स्वर्गीय लता मंगेशकर को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करती हूं"
read more at Twitter


