बीजेपी नेता ने एमपी में बच्चे से डलवाया वोट, वीडियो वायरल होने के बाद पीठासीन अधिकारी सस्पेंड
भोपाल (मध्य प्रदेश) लोकसभा सीट पर 7 मई को हुई वोटिंग के दौरान एक मतदान केंद्र पर नाबालिग बच्चे से वोट डलवाते बीजेपी नेता और ज़िला पंचायत सदस्य विनय मेहर का वीडियो वायरल हो गया है। वहीं, राज्य निर्वाचन आयोग ने मामले पर संज्ञान लेते हुए पीठासीन अधिकारी को सस्पेंड कर दिया है और मामले में एफआईआर दर्ज करवाई है।
read more at X


