Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

हथियारों और ₹300 करोड़ के नशीले पदार्थ से भरा पाकिस्तानी नाव गुजरात तट पर पकड़ा गया

short by चंद्रमणि झा / on Monday, 26 December, 2022
भारतीय तटरक्षक ने एटीएस गुजरात के साथ संयुक्त अभियान में गुजरात तट से दूर भारतीय जलक्षेत्र में 10 क्रू मेंबर वाले एक पाकिस्तानी नाव को पकड़ा है। नाव पर हथियार, गोला-बारूद और ₹300 करोड़ के लगभग 40 किलोग्राम नशीले पदार्थ पाए गए। भारतीय तटरक्षक के मुताबिक, नाव को आगे की जांच के लिए ओखा लाया जा रहा है।