Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

पेंशन घोटाला मामले में एमपी सरकार के मंज़ूरी नहीं देने पर कैलाश विजयवर्गीय के खिलाफ केस खत्म

short by अंकिता ठाकुर / on Friday, 2 September 2022
इंदौर (मध्य प्रदेश) की विशेष अदालत ने 2005 के कथित पेंशन घोटाले में बीजेपी नेता और तत्कालीन महापौर कैलाश विजयवर्गीय के खिलाफ दायर शिकायत पर कार्यवाही खत्म कर दी है। कोर्ट ने राज्य सरकार द्वारा उन पर मुकदमा चलाने की मंज़ूरी नहीं देने पर यह आदेश दिया है। बकौल कोर्ट, मामले को अनंतकाल तक लंबित नहीं रखा जा सकता है।