Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

बाइडन ने मुझसे कहा- मेरे लिए भारत दुनिया का सबसे अहम देश: भारत में अमेरिकी राजदूत

short by रौनक राज / on Wednesday, 23 August, 2023
भारत में अमेरिकी राजदूत एरिक गार्सेटी ने कहा है कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने उन्हें बताया कि भारत उनके लिए दुनिया का सबसे अहम देश है। गार्सेटी ने कहा, "मेरा मानना है कि इतिहास में किसी भी अमेरिकी राष्ट्रपति ने ऐसा नहीं कहा है।" गौरतलब है, बाइडन जी-20 समिट में भाग लेने के लिए 7 सितंबर को भारत आएंगे।