Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

अमृतपाल सिंह के राजस्थान के हनुमानगढ़ में छिपे होने की खबर, सर्च ऑपरेशन शुरू: रिपोर्ट

short by गुंजन कुमार गोस्वामी / on Thursday, 13 April, 2023
रिपोर्ट्स के अनुसार, खालिस्तान समर्थक और 'वारिस पंजाब दे' प्रमुख अमृतपाल सिंह के हनुमानगढ़ (राजस्थान) में छिपे होने की आशंका है। वहीं, अमृतपाल की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने इलाके में कथित तौर पर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। बतौर रिपोर्ट, 18 मार्च से फरार चल रहा अमृतपाल बैसाखी के दिन किसी गुरुद्वारे में सरेंडर कर सकता है।