पीएम के 'मन की बात' कार्यक्रम के 100वें एपिसोड का यूएन मुख्यालय में होगा लाइव प्रसारण
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के 100वें एपिसोड का न्यूयॉर्क (अमेरिका) में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में लाइव प्रसारण होगा। संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थाई मिशन ने बताया कि मुख्यालय के 'ट्रस्टीशिप काउंसिल चेंबर' में एपिसोड का प्रसारण होगा। गौरतलब है कि पीएम मोदी के इस कार्यक्रम की शुरुआत 2014 में हुई थी।
read more at हिन्दुस्तान


