किन 3 क्रिकेटरों को इस साल आईसीसी हॉल ऑफ फेम की सूची में किया गया है शामिल?
आईसीसी ने मंगलवार को पूर्व पाकिस्तानी लेग-स्पिनर अब्दुल कादिर, इंग्लैंड की पूर्व बल्लेबाज़ शार्लेट एडवर्ड्स और वेस्टइंडीज़ के पूर्व कप्तान शिवनारायण चंद्रपॉल को आईसीसी हॉल ऑफ फेम की सूची में शामिल करने का एलान किया। कादिर इसमें शामिल होने वाले 7वें पाकिस्तानी हैं। 2009 में शुरू हुए आईसीसी हॉल ऑफ फेम में अबतक 109 क्रिकेटरों को शामिल किया गया है।
read more at हिन्दुस्तान


