एडीबी ने चालू वित्त वर्ष के लिए भारत की जीडीपी वृद्धि दर के अनुमान को बढ़ाकर किया 6.7%
एशियन डेवलपमेंट बैंक (एडीबी) ने चालू वित्त वर्ष के लिए भारत की जीडीपी वृद्धि दर का अनुमान पहले के 6.3% से बढ़ाकर 6.7% कर दिया है। बकौल एडीबी, 2023-24 की दूसरी तिमाही में उम्मीद से अधिक 7.6% की जीडीपी वृद्धि दर के चलते अनुमान को बढ़ाया गया। इससे पहले आरबीआई ने भी जीडीपी वृद्धि दर के अनुमान को बढ़ाया था।
read more at ABP न्यूज़


