Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

डोमिनोज़ की अर्ज़ी पर हाईकोर्ट ने दिया ‘डोमिनिक पिज़्ज़ा’ को इस नाम का उपयोग न करने का आदेश

short by गुंजन कुमार गोस्वामी / on Wednesday, 31 August 2022
दिल्ली हाईकोर्ट ने गाज़ियाबाद के पिज़्ज़ा विक्रेता ‘डोमिनिक पिज़्ज़ा’ को इस नाम का इस्तेमाल नहीं करने का आदेश दिया है। दरअसल, मशहूर रेस्टोरेंट चेन ‘डोमिनोज़ पिज़्ज़ा’ ने ‘डोमिनिक’ पर लोगो और ट्रेड नेम की नकल का आरोप लगाते हुए हाईकोर्ट में याचिका दी थी। वहीं, डोमिनिक पिज़्ज़ा नामक एक स्टोर को डोमिनोज़ के संस्थापक ने 1960 में खरीद लिया था।