कनाडा की कंपनी ने नस्लभेदी पोस्ट से उड़ाया भारतीय इंजीनियर का मज़ाक, बाद में मांगी माफी
कनाडाई डिवाइस कस्टमाइज़ेशन कंपनी डीब्रैंड ने नस्लभेदी पोस्ट से नीदरलैंड्स में कार्यरत भारतीय इंजीनियर भुवन चित्रांश का मज़ाक उड़ाने पर माफी मांगकर उन्हें $10,000 ऑफर किए हैं। कंपनी ने लिखा था, "आपका आखिरी नाम भले ही शिट रैश है...थोड़े गंभीर बनिए।" चित्रांश ने कंपनी से कहा था कि खरीदे जाने के 2-महीने के भीतर उनके लैपटॉप का रंग बदल गया।
read more at Hindustan Times


