Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

गैंगस्टर शरद मोहोल की पुणे में उसकी शादी की सालगिरह के दिन गोली मारकर की गई हत्या

short by आयुषी श्रीवास्तव / on Friday, 5 January, 2024
पुणे (महाराष्ट्र) में शुक्रवार को कुछ लोगों के एक समूह ने कथित तौर पर पैसों के लेन-देन के विवाद को लेकर गैंगस्टर शरद मोहोल की गोली मारकर हत्या कर दी। हमले में 40 वर्षीय शरद को 3 गोेलियां लगने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी मौत हो गई। गौरतलब है, शुक्रवार को उसकी शादी की सालगिरह थी।