गुरुग्राम में स्पाइसजेट के कार्यालय में बम होने की दी गई सूचना, तलाशी में नहीं मिला बम
गुरुग्राम (हरियाणा) में गुरुवार देर शाम विमानन कंपनी स्पाइसजेट के कार्यालय में अज्ञात शख्स ने फोन कर वहां बम होने की सूचना दी। पुलिस के मुताबिक, इसके बाद कार्यालय में तलाशी अभियान चलाया गया लेकिन वहां कुछ भी नहीं मिला। बकौल पुलिस, अज्ञात शख्स ने फोन पर कहा था कि कार्यालय में बम है और वह जल्दी फट जाएगा।
read more at हिन्दुस्तान


