पंजाब में बाइक के फ्यूल टैंक में विस्फोट से घायल हुए शख्स की हुई मौत; एनआईए करेगी जांच
पुलिस ने बताया है कि जलालाबाद (पंजाब) में बुधवार शाम एक बाइक के फ्यूल टैंक में ब्लास्ट से घायल हुए बलविंदर सिंह नामक 22-वर्षीय बाइकर की गुरुवार को मौत हो गई। फिरोज़पुर रेंज के आईजी जतिंदर सिंह औलख ने बताया है कि एनआईए की एक टीम जांच के लिए घटनास्थल का दौरा करेगी। पुलिस ने इलाके की घेराबंदी की है।
read more at भाषा


