कोवैक्सीन टीका लगवाने वालों को कनाडा में 30 नवंबर से मिलेगी प्रवेश की अनुमति
कोवैक्सीन, सिनोफार्म और सिनोवैक टीकों की सभी खुराक लगवाने वाले यात्रियों को 30 नवंबर से कनाडा में प्रवेश की अनुमति होगी। फिलहाल, फाइज़र, मॉडर्ना, एस्ट्राज़ेनेका या जॉनसन ऐंड जॉनसन टीका लगवा चुके यात्रियों को कनाडा में प्रवेश की अनुमति है। वर्तमान में जिन यात्रियों को प्रवेश में छूट मिली है उनके लिए 15 जनवरी के बाद पूर्ण टीकाकरण आवश्यक होगा।
read more at canada.ca


