सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद कनाडाई रैपर ड्रेक ने फोटो शेयर कर दी उन्हें श्रद्धांजलि
कनाडाई रैपर ड्रेक ने पंजाबी गायक व कांग्रेस नेता सिद्धू मूसेवाला के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने सोमवार को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में सिद्धू और उनकी मां की एक तस्वीर शेयर की और लिखा, "आपकी आत्मा को शांति मिले मूस।" गौरतलब है, रविवार को मानसा (पंजाब) में अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर 28-वर्षीय सिद्धू की हत्या कर दी थी।
read more at Hindustan Times


