राजस्थान में मंत्रिमंडल फेरबदल के बाद मंत्रालयों का बंटवारा, सीएम ने गृह विभाग अपने पास रखा
राजस्थान में मंत्रिमंडल फेरबदल के बाद मंत्रालयों का बंटवारा हो गया है जिसके तहत मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने वित्त, गृह व न्याय, आईटी व कम्युनिकेशन समेत कुछ विभाग अपने पास रखे हैं। डॉक्टर बी.डी. कल्ला को शिक्षा (प्राइमरी और सेकेंडरी), परसादी लाल मीणा को मेडिकल व स्वास्थ्य और लाल चंद कटारिया को कृषि विभाग की ज़िम्मेदारी सौंपी गई है।
read more at Twitter


