गुरुग्राम में बुर्का पहनी महिला ने कैब ड्राइवर पर चाकू से किया हमला, हिरासत में ली गई
हरियाणा के गुरुग्राम में एक कैब ड्राइवर पर हिजाब-बुर्का पहनी एक विदेशी महिला ने मंगलवार को चाकू से हमला कर दिया, जिससे ड्राइवर घायल हो गया। ड्राइवर को नज़दीकी सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी महिला मिस्र की रहने वाली है और उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है कि ऐसा क्यों किया।
read more at हिन्दुस्तान


