चंद्रयान-3 के लॉन्च से पहले वैज्ञानिकों के मंदिर जाने की आलोचना करने वालों को मिली धमकी
चंद्रयान-3 के लॉन्च से पहले इसरो के वैज्ञानिकों के मंदिर जाने की आलोचना करने को लेकर कर्नाटक के कम-से-कम 10 लेखकों व तर्कवादियों को जान से मारने की धमकी भरे पत्र मिले हैं। उन्होंने इस संबंध में कर्नाटक के गृह मंत्री जी परमेश्वर से मुलाकात की है। गौरतलब है, इसरो ने 14 जुलाई को मून मिशन चंद्रयान-3 लॉन्च किया था।


