Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

गणतंत्र दिवस पर मुख्य अतिथि होना मेरा सौभाग्य: मिस्र के राष्ट्रपति फतेह अल-सीसी

short by सुप्रभा सक्सेना / on Wednesday, 25 January 2023
मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी ने बुधवार को कहा कि भारत के गणतंत्र दिवस समारोह पर मुख्य अतिथि होना उनका सौभाग्य है। उन्होंने कहा कि भारत-मिस्र के बीच संबंधों की विशेषता 'संतुलन और स्थिरता' रही है। गौरतलब है, ऐसा पहली बार हो रहा है कि जब मिस्र के राष्ट्रपति भारत के गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि होंगे।