सोनाक्षी को जीवनसाथी चुनने का अधिकार है, उनकी शादी की खबरों को नकार नहीं रहा: शत्रुघ्न सिन्हा
ऐक्टर ज़हीर इकबाल संग ऐक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा की शादी का कथित ऑडियो इनवाइट लीक होने के बीच उनके पिता-अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा है, "सोनाक्षी को अपना जीवनसाथी चुनने का अधिकार है।" शत्रुघ्न ने कहा, "उनकी शादी की खबरों की ना ही पुष्टि कर रहा हूं, ना ही उन्हें नकार रहा हूं...वह मेरी इकलौती बेटी हैं...उनके फैसले के साथ हूं।"


