Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में बम बनाते समय हुआ विस्फोट, छात्र की हथेली के उड़े चीथड़े

short by अनुज श्रीवास्तव / on Thursday, 14 December, 2023
यूपी में इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के पीसी बनर्जी छात्रावास में बम विस्फोट होने से 2 छात्र घायल हो गए जिसमें एक छात्र की हथेली के चीथड़े उड़ गए। बकौल पुलिस, यूनिवर्सिटी में एमए के छात्र प्रभात यादव द्वारा कथित तौर पर बम बनाने के दौरान विस्फोट हुआ था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों छात्र अवैध रूप से छात्रावास में रह रहे थे।