Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

यूपी में दो स्कूल वाहनों की टक्कर में कम-से-कम 6 लोग घायल हुए, 4 की हालत नाज़ुक

short by नदीम अनवर / on Thursday, 17 February 2022
मुज़फ्फरनगर (उत्तर प्रदेश) में गुरुवार सुबह दो स्कूल वाहनों की टक्कर में कम-से-कम 6 लोग घायल हो गए। बकौल एसएसपी, "घायलों में शामिल चार बच्चों की हालत नाज़ुक है...उनको मेरठ के अलग-अलग अस्पतालों में रेफर किया गया है। सभी ऐम्बुलेंस के साथ एस्कॉर्ट्स लगाई गई हैं...ताकि ऐम्बुलेंस कहीं जाम में न फंसें और बच्चों को तत्काल चिकित्सकीय सुविधा मिल सके।"