पीडब्ल्यूसी ने 40,000 अमेरिकी कर्मचारियों को हमेशा के लिए वर्चुअली काम करने की दी अनुमति
अकाउंटिंग-कंसल्टेंसी फर्म प्राइसवाटरहाउसकूपर्स (पीडब्ल्यूसी) ने क्लाइंट सर्विसेज़ से संबंधित 40,000 अमेरिकी कर्मचारियों को हमेशा कहीं भी रहने व वर्चुअली काम करने की अनुमति देने का फैसला किया है। हालांकि, पीडब्ल्यूसी की डिप्टी-पीपल लीडर योलांडा सील्स-कोफील्ड ने कहा कि कम खर्चीले जगह से हमेशा वर्चुअली काम करने वालों के वेतन में कटौती होगी। पीडब्ल्यूसी में अमेरिकी कर्मचारियों की संख्या 55,000 है।
read more at Reuters


