हाल ही के विरोध प्रदर्शनों को देखते हुए फरीदाबाद में धारा 144 लागू
फरीदाबाद पीआरओ सूबे सिंह ने शुक्रवार को बताया कि हाल की घटनाओं को देखते हुए पूरे फरीदाबाद (हरियाणा) में धारा 144 लागू कर दी गई है। बकौल सिंह, "किसी ने रोड जाम करने की हिमाकत की तो उसके खिलाफ नैशनल हाईवे ऐक्ट के तहत कार्रवाई होगी।" गौरतलब है, पलवल में सैन्य भर्ती मॉडल 'अग्निपथ' को लेकर हिंसक प्रदर्शन हुआ था।
read more at लेटेस्टली


