हमारी दोस्ती तब से है जब वो मुझे घर से पिक करते थे: शॉर्ट्स पहनकर गुलज़ार से मिलने पर नीना
ऐक्ट्रेस नीना गुप्ता ने बीते साल गीतकार-कवि गुलज़ार से शॉर्ट्स पहनकर मिलने के बाद आलोचना किए जाने पर हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा, "हम दोनों शॉर्ट्स में ही मिलते थे...रोज़ एक दूसरे को।" उन्होंने कहा, "...बताना चाहूंगी...मेरी गुलज़ार साहब से मुलाकात और दोस्ती हुई जब वो रोज़ सुबह मुझे टेनिस खेलने के लिए पिकअप करते थे घर से।"


