सलमान ने निर्माता से कहा था- आप पैसों से मेरा प्यार खरीद नहीं सकते: 'गॉडफादर' पर चिरंजीवी
अभिनेता चिरंजीवी ने 'फिल्म कंपैनियन' को बताया है कि आगामी फिल्म 'गॉडफादर' के निर्माता द्वारा अभिनेता सलमान खान को फिल्म में उनके रोल के लिए पैसे ऑफर करने पर वह गुस्सा गए थे। चिरंजीवी ने बताया कि सलमान ने निर्माता से कहा था कि "चिरंजीवी गारु और राम (चरण) के प्रति मेरे प्यार को आप पैसों से नहीं खरीद सकते।"


