Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

ऑस्ट्रेलिया ने वनडे क्रिकेट में भारत के खिलाफ शेष गेंदों के लिहाज़ से दर्ज की सबसे बड़ी जीत

short by चंद्रमणि झा / on Sunday, 19 March, 2023
ऑस्ट्रेलिया ने विशाखापत्तनम में दूसरे वनडे में भारत को 234 गेंद रहते 10-विकेट से हरा दिया जो वनडे में भारत के खिलाफ शेष गेंदों के लिहाज़ से सबसे बड़ी जीत है। भारत 26-ओवर में 117 पर ऑल-आउट हुआ था और ऑस्ट्रेलिया ने 11-ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। वनडे में ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी बार भारत को 10-विकेट से हराया है।