ज़ेलेंस्की ने ईयू नेताओं से कहा- यह शायद आखिरी बार है जब आप मुझे जीवित देख रहे हैं: रिपोर्ट
यूरोपीय संघ (ईयू) के एक अधिकारी ने रॉयटर्स को बताया है कि रूसी आक्रमण के बाद यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की ने वीडियो के ज़रिए इमरजेंसी समिट में ईयू के नेताओं से कहा, "यह शायद आखिरी बार है...जब आप मुझे जीवित देख रहे हों।" इस दौरान ज़ेलेंस्की सेना के वेश में कथित तौर पर एक बंकर से बोल रहे थे।


