वर्ष 2022 की पहली छमाही में 8.58 लाख भारतीयों ने की दुबई की यात्रा
दुबई के अर्थव्यवस्था एवं पर्यटन विभाग (डीईटी) ने बताया है कि 2022 की पहली छमाही में दुबई आने वाले भारतीयों की संख्या दोगुना से अधिक होकर 8.58 लाख हो गई। डीईटी के अनुसार, 2021 के समान अवधि में भारत से दुबई पहुंचने वालों की संख्या 4.09 लाख थी। वहीं, जनवरी-जून 2022 के दौरान कुल 71.2 लाख विदेशी मेहमान दुबई पहुंचे।
read more at भाषा


