मूसेवाला के निधन के 2 साल पूरे होने पर पंजाब में राहुल गांधी ने दी उन्हें श्रद्धांजलि
एक चुनावी सभा को संबोधित करने बुधवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पंजाब के लुधियाना पहुंचे। इस दौरान राहुल ने सिंगर सिद्धू मूसेवाला के निधन के 2 साल पूरे होने पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की जिसकी तस्वीरें कांग्रेस ने अपने X अकाउंट पर शेयर की हैं। इस दौरान मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह भी राहुल के साथ मंच पर दिखे।


