पाकिस्तान में इमरान खान के समर्थकों पर पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले, एक की हुई मौत
पाकिस्तान में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के रैली आयोजित करने पर सरकार द्वारा लगाई गई रोक का उल्लंघन करने पर उनके घर के बाहर एकत्रित हुए समर्थकों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने आसूं-गैस के गोले दागे। इस दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई। उनकी पार्टी पाकिस्तान-तहरीक-ए-इंसाफ के अनुसार, उसके 'शांतिपूर्ण' कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया।
read more at दिप्रिंट


