झारखंड में पुलिस ने 4 नक्सलियों को किया गिरफ्तार, अमेरिका निर्मित हथियार किए गए बरामद
झारखंड के चतरा में पुलिस ने सोमवार को 4 नक्सलियों को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक, नक्सलियों के पास से 2 अमेरिकी पिस्तौल, 2 मैगज़ीन और कारतूस मिले हैं। वहीं, पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए नक्सली कोयला व्यापारियों और विकास कार्य करने वाले ठेकेदारों को धमकी देकर उनसे वसूली करते थे।
read more at भाषा


