हमने उसका नाम 'अंतिम' रखा ताकि हमें और बेटी न हों: अंडर-20 विश्व चैंपियन रेसलर की मां
अंडर-20 विश्व रेसलिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली अंतिम पंघाल की मां कृष्णा कुमारी ने बेटी का नाम 'अंतिम' रखने के बारे में खुलासा किया है। उन्होंने कहा, "हमने अपनी बेटी का नाम अंतिम रखा...ताकि हमें और बेटी न हों...क्योंकि हमारी 4 बेटियां थीं।" अंतिम की जीत पर उन्होंने कहा, "अंतिम आज कुश्ती की दुनिया में...पहली बन गई हैं।"


