बचपन में एक बार झगड़ा होने पर अभिषेक बच्चन ने मेरे बाल काट दिए थे: ऐक्टर की बहन
अभिनेता अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता बच्चन ने बताया है कि उनके भाई व अभिनेता अभिषेक बच्चन ने बचपन में एक बार उनके थोड़े बाल काट दिए थे। उन्होंने कहा, "उस रात पैरेंट्स घर पर नहीं थे, हमारा किसी बात पर झगड़ा हुआ था। अभिषेक को पता नहीं कहां से कैंची मिल गई और उन्होंने मेरे बाल काट दिए थे।"


