Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

लगभग 50% अनुपचारित गंदा पानी अब भी गंगा में छोड़ा जा रहा: एनजीटी

short by अंकिता ठाकुर / on Sunday, 24 July, 2022
राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने कहा है कि दशकों की निगरानी के बाद भी ज़रूरी उपचार क्षमता के अभाव में लगभग 50% अनुपचारित सीवेज और औद्योगिक इकाइयों का दूषित पानी गंगा में छोड़ा जा रहा है। एनजीटी ने राष्ट्रीय गंगा परिषद से इस पर कार्रवाई रिपोर्ट मांगते हुए कहा कि गंगा में पानी की गुणवत्ता मानदंडों के अनुसार होनी चाहिए।
read more at भाषा