Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

बिहार में प्रशांत किशोर के जन सुराज अभियान से जुड़े 12 रिटायर्ड आईपीएस अफसर

short by रघुवर झा / on Sunday, 7 May 2023
चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर के जन सुराज अभियान से रविवार को पटना (बिहार) में 12 रिटायर्ड आईपीएस अफसर जुड़े और सदस्यता ली। इन अधिकारियों में रिटायर्ड डीजी राकेश कुमार मिश्रा, रिटायर्ड डीजी एस. के. पासवान, रिटायर्ड आईजी जितेंद्र मिश्रा समेत अन्य शामिल हैं। गौरतलब है कि इससे पहले 6 रिटायर्ड आईएएस अधिकारी भी जन सुराज अभियान में शामिल हुए थे।