Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले आईएमडी ने शेयर किया अयोध्या के मौसम का पूर्वानुमान

short by शुभम गुप्ता / on Monday, 15 January, 2024
रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम से पहले आईएमडी ने अयोध्या के मौसम का 22 जनवरी तक का पूर्वानुमान जारी किया है। इसके मुताबिक, 15-16 जनवरी तक अयोध्या में घना और अत्यधिक घना कोहरा रहने के आसार हैं। 17-20 जनवरी तक सुबह कोहरा रहेगा लेकिन बाद में आसमान साफ हो जाएगा। 21-22 जनवरी के बीच अयोध्या में आसमान साफ रहेगा।
read more at IMD