बल्लेबाज़ों की ताज़ा वनडे रैंकिंग हुई जारी, कोहली से 21 रेटिंग अंक पीछे हैं रोहित
वेस्टइंडीज़ के खिलाफ पहले वनडे में 60(51) रन बनाने वाले भारत के सीमित ओवरों के कप्तान रोहित शर्मा बल्लेबाज़ों की ताज़ा वनडे रैंकिंग में दूसरे स्थान पर काबिज़ विराट कोहली से अब 21 रेटिंग अंक पीछे हैं। कोहली के 828 रेटिंग अंक हैं जबकि तीसरे स्थान पर मौजूद रोहित के 807 अंक हैं। पाकिस्तानी कप्तान बाबर आज़म शीर्ष पर हैं।
read more at Twitter


