केरल के बीजेपी नेता के मर्डर केस में पीएफआई से जुड़े 15 लोगों को सुनाई गई मौत की सज़ा
केरल की एक अदालत ने 2021 में बीजेपी के ओबीसी मोर्चा के नेता रंजीत श्रीनिवासन की हत्या के मामले में प्रतिबंधित संगठन पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) से जुड़े 15 लोगों को मंगलवार को मौत की सज़ा सुनाई। रंजीत की उनके परिवार के सामने हत्या की गई थी। यह सज़ा मावेलिक्कारा की ऐडिशनल डिस्ट्रिक्ट जज वीजी श्रीदेवी ने सुनाई।
read more at ABP न्यूज़


