Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

आसाराम के समर्थकों ने राजस्थान हाईकोर्ट के परिसर में उनके वकील से की मारपीट

short by खुशी / on Thursday, 18 January, 2024
जोधपुर स्थित राजस्थान हाईकोर्ट के परिसर में गुरुवार को आसाराम के स्वास्थ्य संबंधी याचिका पर सुनवाई के लिए दिल्ली से आए उनके वकील से आसाराम के समर्थकों द्वारा मारपीट की गई। घटना के समय मौके पर मौजूद अधिवक्ताओं ने कुछ आरोपियों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। हालांकि मारपीट का कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है।