सीमा विवाद को सुलझाने के लिए मिज़ोरम और असम के सीएम बुधवार को करेंगे मुलाकात
मिज़ोरम के मुख्यमंत्री ज़ोरमथांगा और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा बुधवार को असम और मिज़ोरम के बीच लंबे समय से जारी सीमा विवाद का हल निकालने के लिए दिल्ली में मुलाकात करेंगे। सीमा विवाद को लेकर दोनों मुख्यमंत्रियों की यह दूसरी बैठक होगी। इससे पहले नवंबर-2021 में दोनों नेता केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में मिले थे।
read more at भाषा


