मैं ठीक हूं मां, आप व पिताजी समय पर खाना खा लेना: उत्तराखंड की सुरंग में फंसा एक मज़दूर
उत्तरकाशी (उत्तराखंड) की सुरंग में फंसे 40 मज़दूरों के साथ 6 इंच चौड़ी पाइपलाइन के ज़रिए संचार सुविधा स्थापित कर मंगलवार को बातचीत की गई। एक मज़दूर ने सुपरवाइज़र से कहा कि कृपया रिकॉर्ड करिए, मैं अपनी मां से कुछ कहूंगा। मज़दूर ने कहा, "मां, मेरी चिंता मत करो...मैं ठीक हूं। कृपया आप और पिताजी समय पर खाना खा लेना।"
read more at दिप्रिंट


