Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

महिला अधिकारी को खुदकुशी के लिए उकसाने के आरोप में सेना के अधिकारी पर पुणे में केस दर्ज

short by जय शंकर ठाकुर / on Sunday, 17 October 2021
पुणे (महाराष्ट्र) पुलिस ने एक महिला लेफ्टिनेंट कर्नल को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि उसने मृत अफसर के रिश्तेदार की शिकायत पर केस दर्ज किया है। 13 अक्टूबर 2021 को महिला अधिकारी का शव उनके कमरे में फंदे से लटकता पाया गया था।