नाली के निर्माण के दौरान जेसीबी की टक्कर से राजस्थान में ढहा शिव मंदिर
राजस्थान के करौली में मंगलवार सुबह नाली के निर्माण के दौरान एक जेसीबी की टक्कर से शिव मंदिर ढह गया। घटना के समय मंदिर के अंदर पूजा कर रहे श्रद्धालु मलबे में दब गए। स्थानीय लोगों की मदद से 2 महिलाओं और 1 पुरुष को बचाकर अस्पताल में भर्ती करवाया गया। बकौल अधिकारी, उन सभी की हालत अभी स्थिर है।
read more at abp न्यूज़


