तिरुवनंतपुरम में भारतीय टीम के अभ्यास के दौरान बैकग्राउंड में लगी सैमसन की तस्वीर हुई वायरल
तिरुवनंतपुरम (केरल) में भारतीय टीम के अभ्यास के दौरान बैकग्राउंड में लगी विकेटकीपर-बल्लेबाज़ संजू सैमसन की तस्वीर वायरल हो गई है। राजस्थान रॉयल्स ने 'X' पर तस्वीर शेयर कर लिखा, "भारतीय टीम आज कहां है?" एक फैन ने कमेंट किया, "अपने किले में संजू।" गौरतलब है, सैमसन को वनडे विश्व कप-2023 की भारतीय टीम में नहीं चुना गया है।
read more at हिन्दुस्तान


