बेटी की मौत का ज़िम्मेदार बॉल्डविन को नहीं मानता: सेट पर सिनेमैटोग्राफर की मौत के बाद पिता
फिल्म 'रस्ट' के सेट पर अभिनेता ऐलेक बॉल्डविन की प्रॉप गन चलने से सिनेमैटोग्राफर हलीना हचिन्स की मौत के बाद हलीना के पिता अनातोली एंड्रोसोविच ने कहा है कि वह बॉल्डविन को इसका 'ज़िम्मेदार नहीं मानते'। उन्होंने कहा, "यह बंदूकें संभालने वालों की ज़िम्मेदारी है। (हलीना के बेटे पर) बहुत बुरा असर हुआ है...मां के बिना गुमसुम हो गया है।"


