पैकेट में 1 बिस्किट कम होने पर चेन्नई के शख्स को ₹1 लाख का भुगतान करेगी आईटीसी
एक उपभोक्ता अदालत ने हाल ही में आईटीसी को 'सनफीस्ट मैरी लाइट' के पैकेट में 1 बिस्किट कम रखने के लिए चेन्नई के एक शख्स को ₹1 लाख देने को कहा। शख्स के मुताबिक, पैकेट में 16 की बजाय 15 बिस्किट ही थे। बकौल शख्स, 75 पैसे/बिस्किट के हिसाब से कंपनी ग्राहकों से ₹29 लाख/दिन की धोखाधड़ी कर रही है।
read more at ABP न्यूज़


