'चकदा एक्सप्रेस' की स्क्रिप्ट ने महिला क्रिकेट के प्रति मेरी आंखें खोल दीं: अनुष्का
अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने कहा है कि वह 'चकदा एक्सप्रेस' की स्क्रिप्ट से काफी प्रभावित हुई थीं और इसने महिला क्रिकेट की दुनिया के प्रति उनकी आंखें खोल दीं। लीड्स (यूके) के एक क्रिकेट मैदान में प्रशिक्षण ले रहीं अनुष्का ने इसे बेहद खास फिल्म बताया। फिल्म में वह भारत की पूर्व महिला कप्तान झूलन गोस्वामी की भूमिका में दिखेंगी।


